कानपुर, मई 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर क्षेत्र के तरोंदा गांव निवासी फैक्ट्री सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी की ओर से अदालत में पेश की गई जमानत अर्जी को जिला जज ने सुनवाई बाद खारिज कर दिया है। एडीजीसी संतोष कुमार कटियार ने बताया कि गजनेर क्षेत्र के तरौंदा गांव में अपने ननिहाल में रह कर रनियां की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा गौरव 20 अक्तूबर 2025 की शाम अपने मित्र बऊवा सिंह के घर दावत में गया था। जहां से वह वापस नहीं लौटा इस पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की तो गांव की सड़क के तिराहे पर उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गोली लगने से युवक की मौत होने की रिपोर्ट आई। मामले में पश्चिम पारा के नियुरी सेन कानपुर नगर निवासी...