हजारीबाग, फरवरी 8 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा तिलैया के समीप शनिवार की रात एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरली-पेटो निवासी शशि कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल रामाशीष कुमार हरली पंचायत की पंचायत समिति सदस्य के पति सह प्रतिनिधि हैं। लोगो ने बताया की शशि कुमार किसी कम्पनी में सूपरवाइजर का काम करता था। वह विष्णुगढ़ थाना के बनासो में पदस्थापित था। शशि इटखोरी से अपना सामान लेकर अपने दोस्त रामाशीष कुमार के साथ शनिवार की रात को बनासो जा रहा था। इसी दौरान तिलैया के पास हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.