सुपरवाइजरों की सुबह नौ बजे ऑनलाइन दर्ज होगी हाजिरी, अनुपस्थित रहने पर कटेगा वेतन
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जिला पोषण समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ पोषण एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था साडा से निर्मित की जा रही पोषण वाटिकाओं एवं आरईडी से बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि अवशेष कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ऐसा न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जो भी पोषण वाटिकाएं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पूर्ण हो चुके हैं, उनको तत्काल हैंडओवर कराया जाए। स्वयं सहायता समूहों के बिल समय से भेजकर भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के डीएम ने निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पोषण अभियान में लापरवाही पर सीडीपीओ माछरा को कारण बताओ नोटिस कहा कि टीएचआर के लंबित भुगतान को इसी सप्ताह किया जाए। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.