चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने जिला पोषण समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ पोषण एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था साडा से निर्मित की जा रही पोषण वाटिकाओं एवं आरईडी से बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि अवशेष कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ऐसा न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपरवाइजरों की सुबह नौ बजे ऑनलाइन दर्ज होगी हाजिरी, अनुपस्थित रहने पर कटेगा वेतनबैठक की दिशा-निर्देश डीएम ने कहा कि जो भी पोषण वाटिकाएं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पूर्ण हो चुके हैं, उनको तत्काल हैंडओवर कराया जाए। स्वयं सहायता समूहों के बिल समय से भेजकर भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के डीएम ने निर्देश दिए। कहा कि...