समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र के तत्वाधान व कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली की देखरेख में सोमवार को कैजिया विष्णुपुर (चकले वैनी) गांव में मखाना का अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान किसान अविनाश कुमार, चंद्रवदन मिश्रा, उदय शंकर सिंह, रविंद्र सिंह और विवेक कुमार सिंह के करीब एक हेक्टेयर खेत में मखाना की उन्नत किस्म स्वर्ण वैदेही की रोपाई कराई गई। मखाना उत्पादन का क्षेत्र विस्तार व किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मखाना खेती के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से आयोजित कार्यक्रम के मौके पर डीन डायरेक्टर व वैज्ञानिक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- किसानों के बीच जैव विविधता संरक्षण पर दिया गया जोर मौके पर डीन डॉ. मयंक राय ने कहा कि मखाना की खेती से ...