सुपरफास्ट तुलसी सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को सुपरफास्ट तुलसी सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली सुपरफास्ट तुलसी 1 घंटे 10 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 6 घंटे 53 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 4 घंटे 33 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 31 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 44 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- हावड़ा मेल सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनें देरी से आईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.