प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को सुपरफास्ट तुलसी सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को अयोध्या छावनी से मुंबई एलटीटी जाने वाली सुपरफास्ट तुलसी 2 घंटे 26 मिनट, हावड़ा से बीकानेर जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट 13 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 21 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 42 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर उद्योग नगरी 2 घंटे 29 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...