सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग
सुपौल, मार्च 11 -- सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने एक ज्ञापन रेल अधीक्षक को सौंपा है। जिसमें रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम ज्ञापन में कहा है कि रात्रि में पटना से ललितग्राम तक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाए, उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेन खुलने से रेल राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही साथ क्षेत्र के लोगों को भी सुविधाएं प्रदान होगी । उक्त मौके पर संजीत कुमार,दिनेशकुमार ,राजकुमार ,उमेश कुमार,मो रज्जाक , ललन कुमार आदि लोग शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.