नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- स्मार्टफोन ब्रैंड Tecno ने सुपरकार बनाने वाली कंपनी Tonino Lamborghini के साथ मिलकर Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये दोनों ब्रांड्स की पहली स्मार्टफोन पार्टनरशिप है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम और स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें ब्लैक और रेड कलर थीम देखने को मिलती है। आइए आपको इस लिमिटेड एडिशन फोन के बारे में बताता हैं। नए लिमिटेड एडिशन फोन को Tonino Lamborghini Black कलर में लॉन्च किया गया है। इसके रियर पैनल पर हेक्सागोन पैटर्न के साथ खास Pulse Line डिजाइन दिया गया है। पीछे Tonino Lamborghini का मेटैलिक लोगो भी मौजूद है। फोन के Alive Matrix Display पर कस्टमाइज्ड 'L' सिग्नेचर भी मिलता है, जो इसे रेगुलर Pova 8 Pro 5G से अलग पहचान देता है। यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन क्यों हो ...