गया, मई 3 -- निमसर में चल रहे सनातन क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में सिन्हा क्लब, सलेमपुर की टीम ने हर्ष इलेवन, सुपटा को 24 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हाई स्कोरिंग मैच में सलेमपुर टीम के खिलाड़ी सूरज को प्लेयर ऑफ द मैच और सुपटा के खिलाड़ी विष्णु शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 193 रन बनाया। सलेमपुर के बल्लेबाज सूरज ने 49 रन, चंदन करियप्पा ने 43 और बंटी ने 32 रन बनाया। सुपटा के गेंदबाज ने दो, विष्णु, हर्षित, शिबू और गोलू ने एक-एक विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपटा की टीम 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बा सकी। सुपटा की ओर से हर्ष ने सबसे अधिक 37, पंकज ने 21 और शिबू ने 19 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.