सुन्ना गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
शामली, जून 12 -- शामली। ब्लॉक कांधला के गांव सुन्ना में पेयजल संकट और दूषित जलापूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन कल्याण कार्य समिति एवं सरपोशी फाउंडेशन अंजली की ओर से भेजे गए शिकायत पत्र में बताया गया कि गांव की मुख्य पानी की टंकी में भारी रिसाव है। इसके अलावा जलापूर्ति का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है।ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे करीब 95 सरकारी हैंडपंपों में से लगभग 35 खराब होकर बंद पड़े हैं। जो हैंडपंप चालू हैं, उनमें से अधिकांश का पानी दूषित और बदबूदार है, जो पीने योग्य नहीं है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.