आगरा, फरवरी 23 -- कस्बा के प्रमुख मार्ग सुन्नगढ़ी तिराहा के सबीना कॉम्पलेक्स के निकट सीओ पटियाली की पहल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीओ ने भी व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है। सीओ संदीप वर्मा ने कस्बा गंजडुंडवारा में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहल की है। इसके तहत वह चौराहा, तिराहों को चिन्हित कर रहे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगी। ऐसे ही एक स्थान सबीना कॉम्पलेक्स के निकट है। सुन्नगढ़ी तिराहा पर सहावर रोड पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण सहायक सिद्ध होगे। इस पहल में नगर के समाजसेवी एवं व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। सीओ संदीप वर्मा ने नगर के व्यापारियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.