किशनगंज, फरवरी 10 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के सुन्दरबारी स्थित किसान इंटीग्रेशन कॉलेज के प्रांगण में टीएमटी तनवीर मुखिया ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम,कोचाधामन मुखिया संघ के अध्यक्षों तनवीर आलम व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का उदघाटन मैच कुट्टी और बहादुरगंज की टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में कुट्टी की टीम ने बहादुरगंज की टीम को 10 रनो से पराजित कर जीत हासिल की। इस दौरान पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है,आज के समय में खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाने की असीम संभावना है। वहीं टूर्नामेंट के आयोजन मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि टूर्नामेंट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.