गोड्डा, अप्रैल 8 -- सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम सिंदरी में चैती काली पूजा श्रद्धालुओं ने धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। मिष्ठान प्रसादी के साथ साथ पांच पाठा की बलि देकर पूजा-अर्चना की गई। बताया गया कि काली मंदिर में सिंदरी पंचायत के लोगों की आस्था एवं विश्वास जुड़ा हुआ है और जिन श्रद्धालु का मन्नतें पूरी हुई उन श्रद्धालुओं ने पाठा की बलि दी। पूजा में स्थानीय लोग समेत अगल-बगल के महिला पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...