गोड्डा, मई 30 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के सुन्दरचक मुख्य मार्ग में पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान के बाद 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के कई खंभे एवं तार क्षतिग्रस्त होकर गया हैं। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और आसपास के गांवों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- शहजादपुर के समीप ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से परेशानीमरम्मत कार्य की प्रगति मंत्री के पहल के बाद विभाग की टीम युद्ध स्तर पर कार्य में जुट गई है। सुन्दरचक मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त बिजली खंभों को हटाने तथा नए खंभे लगाने का कार्य शुरू...