कानपुर, फरवरी 20 -- सुनो, सुनो, सुनो... हिस्ट्रीशीटर सुफियान कनखड़ा को 6 माह के लिए जिला बदर किया जाता है। अगर शातिर अपराधी सुफियान मोहल्ले में या फिर कहीं घूमता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कुछ इस तरह चमनगंज पुलिस ने शातिर के घर के बाहर डुगडुगी पिटवाकर एनाउंस किया। शातिर पर चमनगंज, बेकनगंज समेत शहर के अन्य थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। चनमगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि चमनगंज के सफियाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर सुफियान कनखड़ा पर भय दिखाकर वसूली, गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। बीती फरवरी में शातिर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को आरोपित के घर के बाहर डुगडुगी पिटवाते हुए छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा के निर्देशानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.