सुनेत्रा पवार से बढ़ती दूरियां या पार्थ की दखलंदाजी? अमित शाह के दरबार में क्यों गए करीबी नेता
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर खींचतान की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। सोमवार (2 नवंबर) को पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और NCP अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के अलावा उनके बेटे पार्थ और जय पवार मौजूद नहीं थे। इस गैरमौजूदगी ने पार्टी के भीतर नेतृत्व और आपसी तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमित शाह से मिलने वाले नेताओं में प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे शामिल थे। ये सभी नेता दिवंगत अजित पवार के करीबी माने जाते रहे हैं और 2023 में शरद पवार से अलग होकर अजित पवार के साथ आए थे।सुनेत्रा पवार और पार्थ से क्यों नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.