नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Top News Today: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अधिवेशन में वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें यह पद सौंपा है। यह फैसला अजित पवार के निधन के बाद लिया गया महत्वपूर्ण कदम है। दूसरी ओर, अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह सतह से सतह मार करने वाली चौथी पीढ़ी की मिसाइल है, जिसका नाम खैबर है और इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है। वहीं, उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनके और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...सुनेत्रा पवार ने संभाली NCP की कमान महाराष...