मुंबई, फरवरी 4 -- एनसीपी में सुनेत्रा पवार की ताकत और एनसीपी में और बढ़ सकती है। पति अजित पवार के निधन के बाद वह डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले चुकी हैं। अब वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनने की तैयारी में हैं। अजित पवार की बीते सप्ताह प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद ही सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। फिर चर्चा थी कि प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन अब यह पद भी सुनेत्रा पवार को ही मिल सकता है। प्रफुल्ल पटेल ने ही खुद को अध्यक्ष बनाए जाने के कयासों को खारिज किया है और कहा कि पार्टी के ज्यादातर लोग चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार ही अध्यक्ष बनें। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी सुनेत्रा पवार का कद बढ़ा दिया है। उन्हें पुणे और बीड जिलों का गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया है। अजित पवार के पास भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.