नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- कांग्रेस ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए एडवोकेट आकाश विजयराव मोरे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आकाश मोरे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव हैं और उनके पिता विजयराव मोरे महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने रविवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को फोन किया था। सुनेत्रा ने उनसे बारामती विधानसभा क्षेत्र में उनका निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सुनेत्रा पवार बारामती सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- NCP में 'एक और पवार' की एंट्री, बैलेंस हो रहा पावर या साइडलाइन हो रहे बड़े नेता? एक दिन पहले सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठ...