मुंबई, अगस्त 4 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को 'अवैध' करार दिया गया है। इस घमासान के बीच अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने एनसीपी से उन प्रस्तावों का रिकॉर्ड मांगा है, जिनके तहत पार्टी के संविधान में किए गए अहम बदलावों को मंजूरी दी गई थी।विवाद की जड़ क्या है? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह द्वारा 9 जुलाई को भेजे गए एक कानूनी नोटिस से हुई। यह नोटिस सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव को भेजा गया था। इसमें सुनेत्रा पवार को अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया को चुनौती दी...