मुंबई, फरवरी 2 -- महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम अब सुनेत्रा पवार हो गई हैं। बीते सप्ताह इस पद पर उनके पति अजित पवार थे और बुधवार को प्लेन क्रैश में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरा महाराष्ट्र को झकझोर दिया और राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गईं। अजित पवार की मौत के बाद उनकी फैमिली ही नहीं बल्कि लाखों समर्थक भी आहत थे। लेकिन विरासत की चर्चाएं भी तेज हो गईं कि आखिर उनके बाद कौन कमान संभालेंगे। एनसीपी फिलहाल दो धड़ों में बंटी है और बड़ा गुट अजित पवार वाला ही है। ऐसे में नेतृत्व के सवाल का समाधान करते हुए सुनेत्रा पवार ही डिप्टी सीएम बनीं। इसके अलावा उनके बेटे पार्थ पवार को पार्टी की कमान मिल सकती है। सुनेत्रा पवार ने बेहद भावुक माहौल में पति को श्रद्धांजलि देने के बाद शपथ ली। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.