नई दिल्ली, अगस्त 9 -- महाराष्ट्र् में एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात से राजनीति गरमा गई है। एनडीए की सहयोगी एनसीपी का प्रशांत किशोर से मिलना राजनीतिक पंडितों को हजम नहीं हो रहा है। इसी बीच एनसीपी शरद पवार गुट की कार्यवाहक अध्यक्षा सुप्रिया सुले ने भी इस मीटिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सुले ने कहा कि अजित पवार गुट प्रशांत किशोर के साथ मिलकर क्या काम करना चाहता है। यह उनका अंदरूनी मामला है। मीडिया से बात कर रही सुप्रिया सुले से जब जनसुराज के प्रशांत किशोर और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर ज्यादा बात करने से इनकार किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशांत किशोर काफी पहले से उनके दोस्त हैं और उन्होंने हाल ही में बिहार के बाकीपुर...