पाकुड़, मार्च 30 -- सुनील सोरेन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई पाकुड़, प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुनील सोरेन को भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पाकुड़िया के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सुनील सोरेन को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से संथाल परगना में संगठन को नई मजबूती और धार मिलेगी। मौके पर मुख्य रूप से बृजमोहन चौबे, हृदयानंद भगत, उमेश शाह, लक्ष्मण राय, गोपाल राय, वकील हेंब्रम, अभिमन्यु भंडारी, उमाशंकर सिंह, शंकर दास, पाकुड़िया पंचायत की मुखिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.