दुमका, मार्च 29 -- काठीकुंड/प्रतिनिधि। काठीकुण्ड भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन को प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा काठीकुण्ड मंडल इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस निर्णय पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर काठीकुण्ड मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन ने कहा कि सुनील सोरेन का स्वभाव अत्यंत मृदु और सौम्य है। उनके पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है, जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन एक नए जोश और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है।पूर्व सांसद को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन,पूर्व मंडल ...