हरिद्वार, फरवरी 24 -- शांतिकुंज में राष्ट्रीय पंजाबी समाज के उत्तराखंड अध्यक्ष सुनील सेठी को डॉ. चिन्मय पंड्या ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. पंड्या ने कहा कि पंजाबी समाज सेवा, समर्पण और बलिदान की परंपरा के लिए जाना जाता है। श्री गुरु गोविंद सिंह जैसे महान संतों ने विश्व को सर्वसमाज के कल्याण का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने डॉ. पंड्या का आभार जताकर कहा कि यह आशीर्वाद हमें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार महाजन और हरविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.