सुनील सिंह ने हाथ जोड़े, मिठाई खिलाया; RJD से इस्तीफा देने वाले शिवचंद्र राम के लिए हॉर्लिक्स ले आए भाई वीरेंद्र
पटना, जून 11 -- लालू प्रसाद यादव द्वारा शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर किए जाने के बाद अब रूठे शिवचंद्र राम को मनाने के लिए कई जतन किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल से एमएलसी का टिकट नहीं मिलने के बाद शिवचंद्र राम फूट-फूट कर रोए थे और मीडिया के सामने रोते-रोते उन्होंने राजद से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। हालांकि, पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। शिवचंद्र राम फिलहाल पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। जिसके बाद अब शिवचंद्र राम से अस्पताल में कई राजद नेताओं ने मुलाकात की है। वैसे तो कई राजद नेताओं ने अस्पताल जाकर शिवचंद्र राम का हाल जाना। लेकिन सबसे खास रहा सुनील सिंह का अस्पताल पहुंचना। सुनील सिंह भी शिवचंद्र राम से मिलने पहुंचे। सुनील सिंह ने शिवचंद्र राम के सामने हाथ जोड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.