कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ने कराटे खेल के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव को रेफरी कमीशन का सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन व मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल, संस्था के महासचिव अमित गुप्ता ने बधाई दी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सुनील श्रीवास्तव आगामी मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप और भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में जज और रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.