सुनील शुक्ला का निलंबन खत्म कर सम्मान हो : श्रीनिवास राष्ट्रवादी
लखनऊ, मई 24 -- भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राष्ट्रवादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निलंबित सिपाही सुनील शुक्ला का निलंबन समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुनील शुक्ला ने पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर सरकार को वास्तविक स्थिति को उजागर की है ऐसे ईमानदार सिपाही को दंडित करने के बजाय सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सिपाही को सम्मानपूर्वक बहाल कर पदोन्नति दी जाए, ताकि सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदार छवि और मजबूत हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.