मुरादाबाद, मार्च 9 -- मानसरोवर कन्या इन्टर कालेज में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल जनपद मुरादाबाद इकाई की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें सर्व सम्मति से वर्ष 2026 के लिए संगठन की जनपदीय शाखा का गठन किया गया। इसमें सुनील शर्मा को जिलाध्यक्ष, अनुज विश्नोई और भावेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक कपूर महासचिव, संदीप वर्मा सचिव, हेमन्त कुमार यादव सचिव, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष व सुनील तोमर मीडिया सचिव बने। प्रांतीय चुनाव अधिकारी विनय गुप्ता, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...