नई दिल्ली, मार्च 31 -- रामायण एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। अब एक वीडियो में उन्होंने एक मजेदार घटना का जिक्र किया। उनका रिश्तेदार बनकर कोई सुनील के घर में आने की कोशिश कर रहा था। इस घटना ने सुनील को रामायण के दिनों की याद दिला दी। उस वक्त भी ऐसा ही कुछ हुआ था। सुनील लहरी ने इस घटना के जिक्र के साथ जिंदगी का सबक भी दिया।शख्स ने बोला सुनील लहरी से झूठ सुनील लहरी ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया और एक अजीब घटना बताई। वह बोले, 'जय श्री राम। आप लोगों के साथ में एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर करता हूं, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हुआ यूं कि हाल ही में कोई हमारी बिल्डिंग में हमसे मिलने आया और मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर। हमारे...