आगरा, अप्रैल 17 -- अयोध्या में 13 से 17 अप्रैल तक हुई 29वीं प्री उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में संकल्प शूटिंग अकादमी के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी के मुख्य कोच विक्रांत तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के 17 शूटरों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 13 शूटरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुनील राठौर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (मास्टर वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। अंशिका रावत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वैष्णवी सिंह, आशी राठौर, अनुष्का सिकरवार, डॉ. संजय सिंह, देवांश अग्रवाल, गौरव, कृष्ण वर्मा, सिद्धि ने अगली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। शूटरों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक रैना, अरुण चौधरी, आदर्श चौधरी, मोनिका सिंह ने ह...