सुनील राजौर उत्तराखंड शाखा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त
हरिद्वार, अगस्त 24 -- नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के 32वें स्थापना दिवस एवं सफाई कर्मचारी सम्मान सम्मेलन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की उत्तराखंड शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा ने सुनील चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, राहुल पुजारी को प्रदेश महामंत्री, सुनील राजौर को प्रदेश प्रभारी तथा विशाल बिरला को संरक्षक नियुक्त किया। नियुक्तियां संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल मेहरौलिया की संस्तुति पर हुईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतुल कुमार, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, हितेश कुमार, बबीता देवी, अनीता देवी, सोनू व प्रिंस लोहट ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.