सुनील यादव का मंडलीय बॉक्सिंग टीम में चयन
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- सैदपुर। क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के होनहार मुक्केबाज सुनील यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल की बॉक्सिंग टीम में जगह बनाई है। उनका चयन चौथी सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुनील के चयन से एकेडमी और जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार देर शाम तक चले चयन मुकाबलों में सुनील ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में जौनपुर के मुक्केबाज को और फाइनल मुकाबले में वाराणसी के खिलाड़ी को पराजित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी मंडल की टीम में उनका चयन किया गया। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी एवं हॉस्टल के प्रबंध निदेशक तथा जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.