कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- सिराथू नगर पंचायत के होनहार युवक सुनील मौर्य ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सिराथू नगर समेत जनपद में खुशी की लहर है। सुनील गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रयागराज से अपने घर लौटे। सैनी नेशनल हाईवे पर नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने बस से उतरते ही सुनील को फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद जुलूस के साथ उन्हें उनके घर तक लाया गया। पूरे रास्ते बधाई हो के नारों और उत्साह का माहौल बना रहा। उनके घर पर भी शुभचिंतकों, समर्थकों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। इस दौरान युवा भाजपा नेता रवि मौर्या, य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.