रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रुड़की जिला इकाई की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर के आवास पर हुई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान और नगर इकाई के गठन पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा और प्रदेश शहर कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को देखते हुए सभी नगर इकाइयों का गठन किया जाना आवश्यक है। सदस्यता अभियान पूरा न होने के कारण रुड़की नगर इकाई में कार्यवाहक पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...