अमरोहा, जून 28 -- सैनी सभा के जिला अध्यक्ष मंगत राम सैनी ने कहा कि एकता और संगठन से ही समाज की मजबूती संभव है। उन्होंने सभी लोगों से एक मंच पर आने तथा समाज के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। रविवार को आयोजित समाज की बैठक में तहसील कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सुनील सैनी को पुनः तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि देवेंद्र सैनी को युवा विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जयप्रकाश सैनी को तहसील महामंत्री व चंद्रपाल सैनी को संरक्षक चुना गया। नीरज सैनी, रामकिशन व मदनपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें- सुनील फिर बने जिला सैनी सभा के तहसील अध्यक्ष युवा विंग में पिंटू सैनी को महामंत्री, मनोज सैनी को उपाध्यक्ष तथा प्रदीप सैनी व राहुल सैनी को मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में जिला महामंत्री अशो...