हमीरपुर, फरवरी 13 -- मौदहा। तहसील सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ का तहसील स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ है। जिसमें सुनील कुमार पटेल को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा दिलीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह मौर्य को सचिव, अनुराग ओमर को उप सचिव, ऋषभ राठौर को कोषाध्यक्ष और वसुंधरा यादव को ऑडीटर चुना गया है। चुनाव लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिलामंत्री डॉ.प्रदत्त, निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी की देखरेख में संपन्न हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.