नई दिल्ली, मई 16 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उतरने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में इस मुकाम तक पहुंचे। इससे पहले 12 भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ईडन गार्न्डस में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...