नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आईपीएल 2026 में रविवार को सुपर ओवर तक चले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हरा दिया। इस सीजन में एलएसजी की ये लगातार पांचवीं हार थी और अब वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। इस मैच में सुपर ओवर के दौरान निकोलस पूरन को बल्लेबाजी के लिए उतारने के एलएसजी के फैसले की काफी आलोचना हो रही है। खराब फॉर्म से जूझ रहे पूरन पूरे सीजन में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें सुपर ओवर में उतार दिया। पहली ही गेंद पर वह आउट हो गए। हालांकि एलएसजी के हेड कोच जस्टिन लेंगर ने निकोलस पूरन को सुपर ओवर में भेजे जाने के फैसले का बचाव किया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेंगर ने कहा कि उन्हें लगा कि सुपर ओवर में सुनील नरेन के खिलाफ निकोलस पूरन बेस्ट ऑप्शन होंगे। यह भी पढ़ें...