सुनील नरेन की गेंदबाजी क्यों है दूसरों से अलग? आकाश चोपड़ा ने गिनाई खूबियां
नई दिल्ली, मई 21 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। सुनील नरेन ने लो स्कोरिंग मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन ही दिए और एक विकेट भी चटकाया। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन की आईपीएल में असाधारण निरंतरता और कौशल की तारीफ की है। पूर्व क्रिकेटर ने सुनील नरेन की परफेक्ट लेंथ, फ्लैट और तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजों को आराम से अटैक न करने देने की क्षमता की खूब सराहना की। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, ''वह शानदार है। ये ऐसी परिस्थितियां हैं, जिन्हें वो सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन वह इस सीजन में और बीते सीजन में जहां भी खेले हैं, उतने ही असरदार रहे हैं। उनकी लेंथ बिल्कुल सटीक है। आप उन्हें बैकफुट पर खेलकर नहीं मार सकते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.