आरा, मार्च 6 -- आरा। आरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुनील दत्त सिंह को भोजपुर जिले में नोटरी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के विधि मंत्रालय ने सर्टिफिकेट जारी कर उन्हें नोटरी नियुक्त किया है। वे व्यवहार न्यायालय आरा में 12 अगस्त 1996 से विधि व्यवसाय करते आ रहे हैं। वह लगातार विधि व्यवसाय से जुड़े हैं और आरा शहर के करमन टोला मोहल्ले के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...