गंगापार, मार्च 6 -- तहसील क्षेत्र के चिलबिला शुक्लपुर में करोड़ों रुपये से निर्मित नवीन स्वास्थ्य केन्द्र पूरी तरह लावारिस पड़ा है। ऐसी दशा में आसपास के लोग अस्पताल की बाउंड्रीवाल तोड़ रखे हुए हैं। गांव के संतोष कुमार शुक्ल कई लोगों ने बताया कि फिल्म कलाकार रहे सुनील दत्त की चिलबिला गांव में ससुराल थी, जब वह कांग्रेस पार्टी में सांसद थे, उस समय अपने गांव चिलबिला पहुंचे थे, उस समय ग्रामीणों ने उनके सामने स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैंसर अस्पताल बनवाए जाने की मांग कर रखी थी, वह मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से मिल अस्पताल की मंजूरी करवा दी, तीन दशक पहले करोड़ों रूपए से अस्पताल का निर्माण तो हो गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते अस्पताल में कोई स्थाई डाक्टर की नियुक्ति नहीं हो सक...