सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई कल
रांची, मई 16 -- रांची। बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई में विशेष अदालत में पैरवीकार नहीं पहुंचा। इसके चलते सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 18 मई को होगी। हालांकि सुनवाई में सरकारी वकील ने याचिकाकर्ता की ओर से किसी के उपस्थित न होने पर याचिका खारिज करने की मांग की थी। अरगोड़ा थाने में दर्ज बाल श्रम से जुड़े इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद सुनील तिवारी ने गिरफ्तारी के बचने के लिए 22 अप्रैल को याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.