नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- सुनील ग्रोवर अपने मिमिक्री टैलेंट के लिए ऑडियंस की तारीफें बटोर रहे हैं, हाल में एक्टर ने कादर खान, जावेद अख्तर, आमिर खान की हूबहू नकल उतार कर सभी को हैरान कर दिया। अब सुनील क्रिकेटर की भी मिमिक्री करने लगे हैं। एक एड शूट के लिए सुनील ने रोहित शर्मा की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक्टर को आईपीएल की उनकी टीम मुंबई इंडियन की जर्सी में देखा जा सकता है। रोहित शर्मा को उनके ही अंदाज में इस तरह से देखना फैंस को पसंद आ रहा है। इस एड वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजरस ने अपना रिएक्शन दिया है।रोहित शर्मा की मिमिक्री इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील, क्रिकेटर रोहित शर्मा बनकर एक एड की शूट के लिए आते हैं। उन्हें मुंबई इंडियन की नीली जर्सी में रोहित की तरह बोलते हुए देखा जा सकता है।बॉडी लैंग्वेज भी एक जैसा है।...