नई दिल्ली, जून 1 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। हालांकि आईपीएल 2026 में अगर सबसे ज्यादा किसी की धूम रही, किसी की चर्चा रही तो वह हैं वैभव सूर्यवंशी। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के टॉप रनस्कोरर रहे। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विनर हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने आईपीएल 2026 में 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। ऑरेंज कैप के साथ-साथ उन्हें इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड, सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड और मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर का भी अवॉर्ड मिला। आईपीएल फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी से महान सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर काफी देर तक बात की। इस दौरान सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता हमेशा गावस्कर की मिसाल देकर उन्हें बाउंसर का सही से सामन...