कन्नौज, जनवरी 8 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन में पिछले तीन सालों से स्थाई ईओ न होने से कार्यालय व प्रशासनिक के साथ विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत के लिए स्थाई अधिशासी अधिकारी की शासन से मांग की थी। जब कि यहां अतिरिक्त का चार्ज नगर पालिका छिबरामऊ अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह प्रभारी ईओ के बतौर जिम्मेदारी सम्भाले थे। उनके स्थान पर पर दिव्या गुप्ता को ईओ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों से परिचय करने के बाद बातचीत में विकास कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंची अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद विकास कार्यों आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की ...