घाटशिला, मार्च 6 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित झामुमो के कद्दावर नेताओं ने वीर शहीद सांसद सुनील महतो व प्रभाकर महतो की 19वीं शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने खड़ीयाडीह जाकर प्रभाकर महतो की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया। वहीं, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित जेएमएम के नेताओं ने बाघुड़ीया शहीद स्थल पहुंच कर उनके शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। ​नारे और संकल्प लेते हुए शहीद सुनील महतो-प्रभाकर महतो अमर रहे, के नारों के साथ समर्थकों ने उनके अधूरे सपनों और झारखंड के विकास के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि सांसद सुनील महतो जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे, जिन्होंने मजदूरों औ...