रांची, जून 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लापा बांध टोली निवासी सुनीत केरकेट्टा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को संयुक्त पड़हा संघ के नेतृत्व में दर्जनों गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जरियागढ़ थाना का घेराव किया। गिरफ्तारी के विरोध में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुनीत केरकेट्टा को निर्दोष बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना परिसर में पहुंचकर ग्रामीणों ने जताया विरोध:

प्रदर्शन का विस्तार प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर में प्रवेश कर गिरफ्तार सुनीत केरकेट्टा की तलाश करने का प्रयास करने लगे। हालांकि वह थाना परिसर में मौजूद नहीं मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और पुलिस पर झूठे आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को फंस...