महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखा समाज विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने समिति के कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से समिति का कोषाध्यक्ष सुनीता राना और सचिव मनीषा थापा को चुना गया। समिति के सदस्यों और पदाधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गोरखा समाज विकास समिति को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। समिति द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने पर चर्चा की गई। कहा कि गोरखा समाज के लोगों के उत्थान को लेकर समिति लगातार काम कर रही है। इस दौरान हरि बहादुर गुरूंग, मनोज राना, विजय शाह, रंजीत सिंह, उत्तम थापा, सागर गुरूंग, राज बहादुर गुरूंग, मिट्ठु थापा, विजय थापा, गुलाब प्रधान, आनन्द थापा, रिखी राम थापा, सुंदर...